रातो नदी में डूबने से बालक की मौत, घर में मचा चीत्कार

रातो नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी.

पुपरी. भिट्ठा धरमपुर पंचायत अंतर्गत बाघासाथी गांव स्थित रातो नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. शुक्रवार को बाघासाथी गांव के वार्ड संख्या 17 निवासी राम भरोस राय के करीब 11 वर्षीय पुत्र रितिक रौशन उर्फ गोलू कुमार साइकिल से नदी किनारे गया था. काफी समय के बाद घर नही लौटने पर परिवार के लोगों द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गयी. इस क्रम में गोलू की साइकिल नदी किनारे मिली. उसके बाद नदी में डूबने की आशंका को लेकर उसकी खोज शुरू कर दी गयी. किन्तु उसका सुराग नहीं मिल सका. इधर, शनिवार को नदी में एक बालक का तैरते शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोगों द्वारा शव की पहचान की गयी. शव के मिलने के बाद गांव एवं परिवार में कोहराम मच गया. वहीं परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल बना रहा. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >