समृधि यात्रा : कल बेलसंड आएंगे मुख्यमंत्री, भ्रमण के क्रम में लाभुक समूहों के साथ करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री लगभग 192 करोड़ रूपये से तैयार 30 से अधिक योजनाओं का उद्घाटन तो 346 करोड़ रूपये से तैयार होने वाली 40 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं.

डुमरा/बेलसंड. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को समृद्धि यात्रा पर सीतामढ़ी के बेलसंड पहुंचेंगे. इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 192 करोड़ रूपये से तैयार 30 से अधिक योजनाओं का उद्घाटन तो 346 करोड़ रूपये से तैयार होने वाली 40 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं. इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से सभी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. संभावित शिलान्यास, उद्घाटन व संवाद कार्यक्रम के साथ-साथ समीक्षा बैठक का आयोजन बेलसंड में निर्धारित है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में मुख्य सचिव व डीजीपी के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व सचिव समेत प्रमंडलीय आयुक्त व डीआइजी शामिल होंगे. सभी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर प्रतिनियुक्त अधिकारियों के स्तर से एक-एक बिंदुओं पर नजर रखी जा रही है. डीएम रिची पांडेय व एसपी अमित रंजन द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थल बेलसंड का जायजा लिया जा रहा है. उन्होंने ससमय सभी तैयारी पूरी करने के लिए अधिकारियों के बीच कार्य आवंटित किया है. साथ ही विधि-व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है.

समृद्धि यात्रा के क्रम में संभावित कार्यक्रम

▪︎ बागमती नदी पर मीनापुर-बेलसंड पथ में चंदौली घाट पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का उद्घाटन

▪︎ बागमती नदी के बाये तटबंध के 7.27 से 81.19 किलो मीटर तक उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण, सुरक्षात्मक व कालीकरण कार्य का निरीक्षण

▪︎ हितनारायण उच्च विद्यालय चंदौली बेलसंड में जिले में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं का कार्यारम्भ, उद्घाटन व स्टॉल का निरीक्षण

▪︎ हितनारायण उच्च विद्यालय चंदौली बेलसंड में विभिन्न लाभुक समूहों के साथ संवाद

▪︎ जिलास्तरीय योजनाओ की समीक्षा के लिए हितनारायण उच्च विद्यालय चंदौली बेलसंड स्थित मीटिंग हॉल में बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >