मां जानकी की जन्मभूमि पहुंचकर भावविभोर हुए मुख्य चुनाव आयुक्त, बोले- बार-बार आना चाहूंगा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने निर्माणाधीन विश्वस्तरीय जानकी मंदिर और पर्यटन विकास कार्यों का भी अवलोकन किया.

Sitamarhi News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम पहुंचे. मंदिर परिसर में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. डीएम रिची पांडेय एवं एसपी अमित रंजन ने उनका स्वागत किया. मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

पुनौरा धाम में मां जानकी के किए दर्शन

पुनौरा धाम पहुंचने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मां जानकी की पूजा-अर्चना की. उन्होंने मंदिर में दर्शन कर देश और राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की. इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा.

डीएम और एसपी ने किया स्वागत

मुख्य चुनाव आयुक्त की अगवानी डीएम रिची पांडेय एवं एसपी अमित रंजन ने की. अधिकारियों ने उनका स्वागत-सम्मान किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया. पूरे दौरे के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.

निर्माणाधीन सीता मंदिर का लिया जायजा

ज्ञानेश कुमार ने पुनौरा धाम में निर्माणाधीन विश्वस्तरीय जानकी मंदिर एवं समग्र पर्यटकीय विकास कार्यों का भी अवलोकन किया. डीएम और एसपी ने उन्हें करीब 880 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे भव्य सीता मंदिर सहित क्षेत्र में चल रही पर्यटन विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी.

मुख्य महंत से लिया आशीर्वाद

दर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने पुनौरा धाम के मुख्य महंत कौशल किशोर दास जी से आशीर्वाद लिया. महंत के मुख्य शिष्य रामकुमार दास जी ने उन्हें मां सीता की जन्मभूमि के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी.

पुनौरा धाम की धरती को बताया शक्ति का महान केंद्र

मां जानकी की जन्मभूमि के दर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार काफी आह्लादित नजर आए. उन्होंने पुनौरा धाम की धरती को शक्ति का महान केंद्र बताते हुए इस पवित्र भूमि पर बार-बार आने की इच्छा जताई.

यह भी पढ़ें: महिला के पास मिली 57 बोतल नेपाली शराब, फिर पुलिस ने फरार-वारंटियों पर कसा शिकंजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >