आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत

थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में बुधवार को गरज के साथ हुई झमाझम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक भैंस की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

सुरसंड. थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में बुधवार को गरज के साथ हुई झमाझम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक भैंस की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या पांच निवासी कामेश्वर मंडल के पुत्र दिनेश मंडल सुबह में अपने भैंस को गांव के ही पछियारी सरेह में चराने ले गया था. इसी बीच गरज के साथ झमाझम बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए दिनेश मंडल किसी पेड़ के नीचे छुप गया. इसी बीच आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से भैंस की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की पुष्टि करते हुए पंचायत की मुखिया रविशंकर ने बताया कि भैंस के मरने से दिनेश को करीब एक लाख की क्षति हुई है. पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने को लेकर मुखिया द्वारा घटना की सूचना सीओ सतीश कुमार को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >