पुनौरा को बाल श्रम से मुक्त करवाने को लेकर चला अभियान

पुनौरा थाना क्षेत्र को बाल श्रम से मुक्त करवाने को लेकर शुक्रवार को बड़ी बाजार एवं परोरी रोड में जागरूकता अभियान चलाया गया.

सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र को बाल श्रम से मुक्त करवाने को लेकर शुक्रवार को बड़ी बाजार एवं परोरी रोड में जागरूकता अभियान चलाया गया. बताया गया कि जिला प्रशासन, सीतामढ़ी पुलिस की मानव तस्करी निरोध इकाई, श्रम संसाधन विभाग के द्वारा एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) के संयुक्त सहयोग से अनूठी पहल वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय ) सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई मो नजीब अनवर एवं श्रम अधीक्षक रमाकांत के मार्गदर्शन में की जा रही है. इस टीम में पुलिस इंस्पेक्टर सह शाखा प्रभारी जिला स्तरीय मानव तस्करी निरोध इकाई सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार एवं परोरी रोड में बाल श्रम के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया. इस अभियान में शामिल जिला स्तरीय मानव तस्करी निरोध इकाई एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन ( बचपन बचाओ आंदोलन) के प्रतिनिधि ने नियोजकों को बाल श्रम के खिलाफ जागरूक किया. अभियान के क्रम में पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार सिंह, पुनौरा थानाध्यक्ष आलोक कुमार, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, पुनौरा थाना के एएसआइ अजय कुमार सिंह समेत अन्य शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >