Sitamarhi News: सीतामढ़ी. बसपा जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को डुमरा स्थित अंबेडकर स्थल पर जिला स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बिहार प्रदेश केंद्रीय स्टेट प्रभारी दिनेश कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान संगठन को और मजबूत एवं धारदार बनाने पर चर्चा की गयी.
बसपा को कैडर बेस पार्टी बनाने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश केंद्रीय स्टेट प्रभारी दिनेश कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो समेत अन्य नेताओं ने कहा कि बसपा एक कैडर बेस पार्टी है. पार्टी का संगठन देशभर में फैला हुआ है और इसी संगठनात्मक मजबूती के कारण बसपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है.
नेताओं ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रहने की जरूरत है.
कांशीराम और मायावती के संघर्ष को किया याद
बैठक में नेताओं ने बसपा के संस्थापक कांशीराम और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के संघर्ष और योगदान का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है.
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को और ताकतवर तथा धारदार बनाने का निर्णय लिया गया.
जिलाध्यक्ष ने जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में बसपा जिलाध्यक्ष सहदेव राम ने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
बैठक में मुकेश अहिरवार, संतोष कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यासमुनी दास, जोन प्रभारी ई सुनेश कुमार के अलावा देवनंदन राम, नरेश राम, रामदास, विनोद राम, रामबाबू राय, महेंद्र महतो कुशवाहा, दिगंबर शर्मा, संजीव पासवान, रतन बैठा, लखींद्र राम, सुरेंद्र राम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: घर के बाहर बैठी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
