बोखड़ा के युवक की काठमांडू में मौत

प्रखंड के भाउर गांव के एक युवक की मौत शनिवार को नेपाल के काठमांडू में हो गयी. वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था.

बोखड़ा. प्रखंड के भाउर गांव के एक युवक की मौत शनिवार को नेपाल के काठमांडू में हो गयी. वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था. बाजितपुर भाउर पंचायत के मुखिया सुनील पासवान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक भाउर गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी अरुण शाही के पुत्र बैकुंठ बिहारी(उम्र-32) है. वह नेपाल के काठमांडू में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था. शनिवार की सुबह पाइप गिरने से उसमें दब कर उसकी मौत हो गय. तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी. उसके पास डेढ़ वर्ष पुत्री है. उसका शव सोमवार को गांव लाया जाएगा. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों एवं रिश्तेदारों में कोहराम मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >