Sitamarhi : घर-घर जाकर मतदाता से बीएलओ करें संपर्क

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर बीएलओ के साथ बैठक की.

परिहार.

प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल सभागार में डीडीसी संदीप कुमार ने शनिवार की अपराह्न मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर बीएलओ के साथ बैठक की. जिसमें सभी बीएलओ को इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. डीडीसी श्री कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के लिए गहन पुनरीक्षण अभियान 25 जुन से 26 जुलाई तक चलेगा. इसमें बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवा कर जमा लेंगे. गणना प्रपत्र को भरकर मतदाता सत्यापित जरूरी दस्तावेजों के साथ बीएलओ को जमा करेंगे. जिसे बीएलओ ऐप पर लोड किया जायेगा. मौके पर डीआरडीए निदेशक राजेश भुषण, बीडीओ आलोक कुमार, सीओ मोनी कुमारी सहित सभी बीएलओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >