पिकअप वैन की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जख्मी

भिट्ठा थानांतर्गत नवाही पेट्रोल पंप से सटे पश्चिम एनएच 227 पर गुरुवार की दोपहर पिकअप वैन व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

सुरसंड(सीतामढ़ी). भिट्ठा थानांतर्गत नवाही पेट्रोल पंप से सटे पश्चिम एनएच 227 पर गुरुवार की दोपहर पिकअप वैन व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के सुरगहिया वार्ड संख्या 16 निवासी हरिश्चंद्र सिंह के पुत्र बजरंगी कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है. जबकि जख्मी युवक उक्त वार्ड के ही कामेश्वर सिंह का पुत्र विक्रम कुमार है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविकांत कुमार, प्रशिक्षु पुअनि रजनीश कुमार व सअनि गोपाल कुमार राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी युवक को इलाज के लिए सीएचसी ले गये. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि उसके दाहिने पांव में घुटने से नीचे गंभीर चोटें आयी है. वहीं, सीएचसी में पहुंचे मृतक के परिजन के समक्ष पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि पिकअप वैन का पिछला चक्का बर्स्ट कर गया. वहीं, बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेवार बीआर 06जीएफ 2885 नंबर की पिकअप वैन व बीआर 30एएन 6035 नंबर की बाइक को जब्त कर लिया है. वहीं, घटना के बाद पिकअप वैन का चालक मौके से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >