Bihar School Closed: 8 अगस्त को बिहार के इस जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद, DM ने जारी किया आदेश

Bihar School Closed: सीतामढ़ी में 8 अगस्त को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. यह फैसला पुनौरा धाम में होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान संभावित भीड़ और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम ऋचा पांडेय ने लिया है. आदेश सभी शिक्षा संस्थानों पर लागू होगा.

Bihar School Closed: सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने 8 अगस्त 2025 (गुरुवार) को जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है. यह आदेश जिलाधिकारी ऋचा पांडेय द्वारा जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है कि 8 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पुनौरा धाम में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर भारी भीड़ की संभावना है, जिससे बच्चों के विद्यालय आने-जाने में कठिनाई हो सकती है.

सीतामढ़ी dm का आदेश

सभी शिक्षा संस्थानों पर लागू होगा आदेश

डीएम ने आदेश में लिखा कि भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ेगा. गर्मी और भीड़-भाड़ के बीच विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इसे देखते हुए बिहार आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-163 के तहत 8 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है. यह आदेश सभी सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा.

इस आदेश की कॉपी सभी संबंधित अधिकारियों, विभागों और विद्यालय प्रबंधन को भेज दी गई है ताकि समय रहते इस निर्णय की जानकारी अभिभावकों और छात्रों तक पहुंच सके. जिला प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है. अभिभावकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने बच्चों को घर में ही रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भव्य मंदिर का होगा निर्माण

मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में अयोध्या के राम मंदिर की तरह एक भव्य सीता मंदिर का निर्माण होने जा रहा है. इसका शिलान्यास 8 अगस्त को किया जाएगा. इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संत-महात्मा और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे. मंदिर के साथ-साथ यहां आधुनिक धर्मशाला, पर्यटक सुविधा केंद्र, पार्किंग क्षेत्र और सांस्कृतिक परिसर भी तैयार किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 20 जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >