सीतामढ़ी में पुलिसकर्मियों पर आगबबूला हुआ युवक, सहायक दारोगा को उठाकर पटका, कुल्हा में लगी गंभीर चोट

Bihar News: सीतामढ़ी में एक युवक ने सहायक दारोगा जी को उठाकर पटक दिया. जिससे दारोगा जी को कुल्हा में गंभीर चोटें लगी है. हालांकि हालात बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों ने किसी तरह नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया.

Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस और नशे में धुत एक युवक के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला. शराब के नशे में धुत युवक सड़क पर घूम-घूम कर गाली-गलौज कर रहा था. युवक को जब पुलिसकर्मियों ने पकड़ा तो उल्टे वे आगबबूला हो गया. इसके बाद शराबियों ने जवानों के साथ जमकर गाली-गलौज व हाथापायी की. इतना से भी जी नही भरा तो थाना में प्रतिनियुक्त सहायक दारोगा (जमादार) नसीम अख्तर को उठा कर पटक दिया, जिससे जमादार के कुल्हा के हड्डी में गंभीर चोट लगी है.

गाली-गलौज कर रहा था नशेड़ी युवक

हालात बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों ने किसी तरह नशेड़ी को कब्जे में लिया गया. उक्त मामले में जमादार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि डायल 112 वाहन पर ड्यूटी में सुरगहिया चौक थे, तभी सूचना मिली की सुतिहारा मुस्लिम टोला में एक युवक नशे के हालात में कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज व मारपीट पर उतावला हो रहा है. जैसे ही टीम 112 वहां पहुंची गाड़ी देखते ही व भागने लगा.

पुलिस बल ने उसे दौड़ाकर पकड़ा

पुलिस बल ने उसे ग्रामीण के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा, पकड़ाते ही व पुलिस बल के साथ गाली-गलौज धक्का मुक्की व मारपीट करने लगा, इसी बीच जमादार नसीम अख्तर जब-तक कुछ समझते नशेड़ी जमादार को उठा कर पटक दिया, जिससे कुल्हा में गंभीर चोट लगी है. गिरफ्तार नशेड़ी की पहचान सुतिहारा निवासी महबूल हक के 19 वर्षीय पुत्र रेहान के रूप में की गयी है, तलाशी के क्रम में रेहान के कमर से चार बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ है.

Also Read: दरभंगा के हवसी पिता ने सुनसान जगह पाया तो बेटी को ही बनाया शिकार, फिर पत्नी ने सिखाया सबक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >