Bihar News: सीतामढ़ी जिले में राजस्व विभाग के 23 कर्मचारी एक साथ सस्पेंड, डीएम के एक्शन से हड़कंप

Bihar News: डीएम ने कार्य में लापरवाही, असंवेदनशीलता और कार्यस्थल पर लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इनमें से 21 कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर थे, जबकि दो अन्य पर व्यक्तिगत आरोप लगे हैं.

Bihar News: सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी जिले में राजस्व विभाग के 23 कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. डीएम ने कार्य में लापरवाही, असंवेदनशीलता और कार्यस्थल पर लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इनमें से 21 कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर थे, जबकि दो अन्य पर व्यक्तिगत आरोप लगे हैं. जिलाधिकारी के इस कार्रवाई से सरकारी महकमा में हड़कंप मचा हुआ है.

आदेश की अवहेलना करने का आरोप

बीते 7 मई 2025 से विभिन्न अंचलों के राजस्व कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चले गए थे. जिला प्रशासन की ओर से सभी को ड्यूटी पर वापस लौटने का निर्देश दिया गया था, लेकिन आदेश की अवहेलना करने पर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी. डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि, “देश की वर्तमान परिस्थितियों की संवेदनशीलता, सरकारी कार्यक्रमों के बाधित होने और अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी को गंभीर मानते हुए डीएम ने 23 कर्मियों को निलंबित कर दिया है.” निलंबन के दौरान सभी कर्मचारियों को नए मुख्यालयों में योगदान देना अनिवार्य किया गया है.

इनको किया गया सस्पेंड

जिन राजस्व कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें बाजपट्टी अंचल कार्यालय में तैनात भूषण कुमार, पंकज कुमार, अजीत कुमार पोद्दार, संतोष कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, श्रीमती रिंकी कुमारी, रीगा अंचल कार्यालय में तैनात अमरदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, अविनाश कुमार, मेजरगंज अंचल कार्यालय में पदस्थापित शिव कुमार, विकास कुमार, रवि कुमार, सुप्पी अंचल कार्यालय: सतीश चंद्र मानव, पवन कुमार, राजू कुमार, राहुल कुमार, रोहित पासवान और बथनाहा अंचल कार्यालय में सुनील कुमार शामिल हैं.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >