Bihar News: बिहार में एक साथ 21 राजस्व कर्मचारियों पर गिरी गाज! डीएम ने किया सस्पेंड

Bihar News: बिहार में एक साथ 21 राजस्व कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है. सीतामढ़ी में हड़ताल पर गए 21 राजस्व कर्मियों को डीएम ने निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है. यह प्रशासन की अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई मानी जा रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: सीतामढ़ी जिले में सरकारी कार्य को ठप कर हड़ताल करने वाले 21 राजस्व कर्मियों पर डीएम रिची पांडेय ने बड़ी कार्रवाई की है. यह पहली बार है जब डीएम ने एक साथ इतने कर्मचारियों को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है. इस सख्त फैसले से जिले के अन्य राजस्व कर्मियों में हड़कंप मच गया है.

सात मई से चल रही हड़ताल

डीपीआरओ कमल सिंह ने जानकारी दी कि सात मई 2025 से राजस्व कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर हैं. इसको लेकर सभी सीओ को निर्देश दिया गया था कि अनुशासनहीन कर्मचारियों के खिलाफ अनुशंसा करें. सीओ की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने 21 कर्मियों को निलंबित किया है. निलंबित कर्मियों में बाजपट्टी, रीगा, मेजरगंज, बथनाहा और चोरौत के कर्मचारी शामिल हैं.

इनपर भी गिरी गाज

बैरगनिया अंचल के जमुआ पंचायत में तैनात राजस्व कर्मचारी संदीप कुमार को भी निलंबित किया गया है. जांच में सामने आया कि वे पंचायत भवन नहीं आते थे और अतिक्रमण की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की. स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर सीओ बैरगनिया की अनुशंसा पर उन्हें निलंबित कर प्रपत्र “क” गठित करने का आदेश दिया गया है.

ALSO READ: Bihar School: प्राइवेट की तरह सरकारी स्कूलों में भी शनिवार को होगी पेरेंट्स-टीचर मीटिंग, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >