सीतामढ़ी के बेलसंड में एग सेंटर में लगी आग, दस लाख की क्षति

बेलसंड के कोठी चौक स्थित आयुष एग एंड बेकरी सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकानदार को हुआ दस लाख रुपये का भारी नुकसान। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।

Sitamarhi fire accident: सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के कोठी चौक वार्ड नंबर एक में स्थित आयुष एग एंड बेकरी सेंटर में शुक्रवार की सुबह भयानक आग लग गई. अहले सुबह करीब तीन बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखी लाखों रुपये की सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई.

दुकान में जले सामान दुकानदार पंकज सिंह व स्थानीय थाना के पी टी सी रंजीत रौशन | Prabhat Khabar Network

Egg shop burnt Sitamarhi: बगलगीर की सूचना पर पहुंचे दुकानदार

घटना के समय दुकान बंद थी और आसपास के लोगों को धुंआ उठने पर इसका पता चला. बगलगीर सुरेंद्र भगत ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना दुकान के मालिक पंकज सिंह को दी. सूचना मिलते ही पंकज सिंह अपने पैतृक गांव मधकौल से तुरंत दुकान पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

Sitamarhi News: दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. आग बुझने तक दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर स्वाहा हो चुका था.

दुकान में जले सामान दुकानदार पंकज सिंह व स्थानीय थाना के पी टी सी रंजीत रौशन | Prabhat Khabar Network

दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

दुकानदार पंकज कुमार ने जानकारी दी कि वे अंडा, बेकरी बिस्किट, चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक के थोक विक्रेता हैं. उन्होंने बताया कि इस दर्दनाक अग्निकांड में लगभग दस लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें...551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, कृष्णमय हुआ अररिया का माहौल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tusheem kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >