Sitamarhi: सशक्त लोकतंत्र का आधार हैं जागरूक मतदाता : डीएम

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रिची पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता का आधार जागरूक मतदाता हैं.

बैरगनिया. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अवसर पर जिला स्वीप कोषांग के तत्वावधान में मंगलवार की देर शाम नगर के काली मंदिर के पास मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर संध्या चौपाल का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रिची पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता का आधार जागरूक मतदाता हैं. मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि 11 नवंबर 2025 को अपने घर से बाहर निकलें और निकट के मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. हर वोट बहुमूल्य है और हर मतदाता लोकतंत्र का प्रहरी है. उन्होंने विशेष रूप से महिला एवं युवा मतदाताओं से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज में मतदान की प्रेरणा बनें. जितनी अधिक महिलाएं एवं युवा मतदान करेंगे उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा. इस बार निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सुगम एवं सुलभ बनाने के लिए आयोग द्वारा किए गए नवीन नवाचारों की विस्तृत जानकारी डीएम के द्वारा उपस्थित मतदाताओं को दी गयी. डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन ””शत-प्रतिशत मतदान-सीतामढ़ी का अभियान”” को साकार करने के लिए निरंतर जनसंपर्क, रैलियां, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से व्यापक जनजागरण कर रहा है. अंत में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ दिलायी गयी. इस मौके पर डीपीआरओ कमल सिंह, नोडल पदाधिकारी समरेंद्र, बीडीओ सुनील कुमार गौड़, सीओ रंजीत कुमार, थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक, काली मंदिर के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, मनोज गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, मिट्ठू कुमार गुप्ता, अमित कुमार, मुन्ना कुमार, धीरज कुमार, शत्रुघ्न कुमार, रोहित जायसवाल, सुरेंद्र चंद्रा, अविनाश कुमार, मुन्ना कुमार, रवि कुमार, रविंद्र कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >