सीतामढ़ी: ग्रामीण बेटी का शानदार कमाल, स्टेट लेवल मार्शल आर्ट में आर्या ने जीता स्वर्ण पदक

मेजरगंज की प्रतिभावान छात्रा आर्या सिंह ने राज्यस्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. कक्षा चार की छात्रा आर्या ने अपने प्रशिक्षण और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी जीत ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है.

Sitamarhi News:  मेजरगंज प्रखंड क्षेत्र के हरपुर कला गांव की प्रतिभावान छात्रा आर्या सिंह ने राज्यस्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर परिवार के साथ पूरे मेजरगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है. आर्या की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी.

Majorganj News: कक्षा चार की छात्रा ने जीता स्वर्ण पदक

आर्या सिंह सेंट कैरेंस मोंटेसरी स्कूल, पटना में कक्षा चार की छात्रा हैं. उन्होंने राज्यस्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उनकी इस सफलता ने कम उम्र में ही खेल के प्रति उनकी प्रतिभा और मेहनत को साबित किया है.

मणि मार्शल आर्ट्स अकादमी से लिया प्रशिक्षण

आर्या ने पटना स्थित मणि मार्शल आर्ट्स अकादमी के मार्गदर्शन में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त किया. नियमित अभ्यास और बेहतर प्रशिक्षण के बाद उन्होंने स्टेट लेवल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया.

ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा ने बढ़ाया मान

आर्या की उपलब्धि को ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है. लोगों का कहना है कि यदि गांव-कस्बों के बच्चों को उचित प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर मिलें तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं.

क्षेत्र में खुशी की लहर

आर्या के गोल्ड मेडल जीतने की खबर मिलते ही हरपुर कला सहित पूरे मेजरगंज क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों और शिक्षकों ने कहा कि आर्या ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अपने माता-पिता के साथ पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है.

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

आर्या की सफलता पर बीडीओ निशांत कुमार, सीओ गीता कुमारी, स्थानीय विधायक इंजीनियर अनिल कुमार, प्रखंड प्रमुख मीना प्रताप सिंह, उप प्रमुख नंदलाल सिंह, रतनपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र सिंह, सतेंद्र नारायण सिंह सहित दर्जनों लोगों ने उन्हें बधाई दी. सभी ने आर्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, STET 2026 आवेदन शुरू, जानें योग्यता और फीस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >