छूटे हुए योग्य परिवारों के लिए राहत की खबर, नया राशन कार्ड बनाने के लिए फिर से शुरू हुआ ऑनलाइन पोर्टल

सीतामढ़ी में जिन पात्र परिवारों के पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है, उनके लिए राहत भरी खबर है. नया राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल को दोबारा सक्रिय कर दिया गया है. अब जरूरतमंद परिवार घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आवेदन कर सकते हैं.

 Sitamarhi Ration Card: जिले में जिन पात्र परिवारों का अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है. उनके लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार के निर्देश पर नया राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल को दोबारा सक्रिय कर दिया गया है. अब जरूरतमंद परिवार घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस व्यवस्था से लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी.

पोर्टल की धीमी गति को देखते हुए 26 जुलाई से 5 अगस्त तक विशेष अभियान

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दिवेश सेहरा ने सभी जिला अधिकारियों को पत्र जारी कर बताया है कि नए विकसित पोर्टल पर अचानक लोड बढ़ने के कारण यह धीमी गति से चल रहा है. इसे देखते हुए 26 जुलाई से 5 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान बीडीओ. विकास मित्र. पंचायत सेवक और अन्य पंचायत स्तरीय कर्मी घर-घर जाकर राशन कार्ड से वंचित योग्य परिवारों का आवेदन प्रपत्र 'क' या 'ख' में जमा करेंगे.

आवेदन प्रपत्र 'क' और 'ख' जमा करने की प्रक्रिया

जो परिवार ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. वे प्रपत्र 'क' (नया राशन कार्ड) और प्रपत्र 'ख' (राशन कार्ड में नाम सुधार या जोड़ने के लिए) भरकर सीधे अपने प्रखंड कार्यालय में जमा कर सकते हैं. प्राप्त आवेदनों को उसी दिन रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा.

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड. बैंक पासबुक की प्रति. आवासीय प्रमाण पत्र और परिवार के सभी सदस्यों की एक संयुक्त तस्वीर संलग्न करना अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: परिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.5 किलो गांजा किया बरामद, तस्कर मौके से हुआ फरार



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >