रीगा में दहेज के लिए अनुराधा की हत्या, पिता के बयान पर ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज

रीगा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किए जाने का आरोप है. पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

Sitamarhi dowry death case: रीगा थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहा गांव निवासी सहेंद्र कुमार ने रीगा थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

intercaste marriage dispute: प्रेम प्रसंग में हुई थी शादी, कुछ दिन बाद शुरू हुआ विवाद

दिए गए आवेदन के अनुसार, दो वर्ष पूर्व मृतका अनुराधा कुमारी ने रीगा थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी संदीप सिंह के पुत्र आदित्य कुमार के साथ प्रेम प्रसंग के तहत शादी की थी. शुरुआती कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा.

सदर अस्पताल में लावारिस हालत में मिला शव

पिता सहेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि उनकी पुत्री की तबीयत खराब है और वह सदर अस्पताल में भर्ती है. जब वे अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे, तो इमरजेंसी वार्ड में उनकी पुत्री का शव लावारिस हालत में मिला. अस्पताल कर्मियों ने बताया कि ससुराल वाले शव को वहां छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं.

पति और सास-ससुर समेत अन्य पर हत्या का आरोप

दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि पति आदित्य कुमार, ससुर संदीप सिंह, सास मंजू देवी और ननद पूजा कुमारी ने मिलकर दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या कर दी है. साक्ष्य छुपाने की नीयत से वे लोग शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग निकले. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें... बेटे को जहर देकर मारने वाली कलयुगी मां एसकेएमसीएच से पुलिस को चकमा देकर फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >