बैठक में हुई भाजपा मंडल कार्यसमिति सदस्य के नामों की घोषणा

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर गांव स्थित मंदिर परिसर में गुरुवार को मंडल प्रभारी केशव कुमार सिंह की उपस्थिति में हुई.

चोरौत. भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर गांव स्थित मंदिर परिसर में गुरुवार को मंडल प्रभारी केशव कुमार सिंह की उपस्थिति में हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र चौधरी ने की. मंडल कार्यसमिति की घोषणा करते हुए बताया गया कि महामंत्री का दायित्व नवल किशोर साह एवं हरेंद्र झा को दी गई. वहीं उपाध्यक्ष का दायित्व राघवेंद्र दास, अनिल कुमार चौधरी, ध्रुवकांत झा, शोभा देवी, शांति देवी, राम एकवाल चौधरी, मंत्री का दायित्व विमल साह, रमेश कुमार महतो, राम कैलाश मांझी, रश्मि रंजना मिश्रा, पानो देवी, कोषाध्यक्ष राम एकवाल राय, महिला मोर्चा मेनका कुमारी, युवा मोर्चा इंदेश कुमार मंडल, अतिपिछड़ा मोर्चा किशुनी राउत, किसान मोर्चा राम प्रबोध ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा रवि रंजन पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ सुरेंद्र साह, पंचायतीराज प्रकोष्ठ विपिन कापड़, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के फकीरा सहनी, महादलित प्रकोष्ठ राम ललित कुमार, नमो सरल ऐप प्रभारी विपिन कुमार झा, मन की बात प्रभारी प्रभात झा शांडिल्य, आईटी सेल सर्वेश नंदन चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी संजीत झा को मनोनीत किया गया. वहीं, भंटाबारी पंचायत अध्यक्ष रंजीत राम को बनाया गया. परिगामा, यदुपट्टी, चोरौत उत्तरी, चोरौत पश्चिमी, चोरौत पूर्वी, बररी बेहटा पंचायत अध्यक्ष क्रमशः शंभू साह, श्याम नंदन मिश्र, जितेन्द्र कुमार ठाकुर, शिशुपाल पंजियार, अरविंद कुमार चौधरी, पंकज चौधरी,को बनाया गया. मौके पर भाजपा नेता सह पूर्व जिला पार्षद विश्वनाथ मिश्र, पूर्व जिला मंत्री अशोक चौधरी, युगल किशोर ठाकुर, पुपरी नगर मंडल अध्यक्ष रंधीर चौधरी व भोला सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >