तरियानी में दो बीएलओ पर कार्रवाई, मानदेय स्थगित

तरियानी प्रखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो बीएलओ पर कार्रवाई की गई है.

तरियानी : तरियानी प्रखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो बीएलओ पर कार्रवाई की गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी जूही कुमारी ने बताया कि बीएलओ 273 रेणु कुमारी (आंगनबाड़ी सेविका, विशंभरपुर) एवं बीएलओ 244 मुकेश कुमार (शिक्षक, अटकोनी) को कार्य में उदासीन पाया गया है.

दोनों बीएलओ न तो समय पर कार्य कर रहे थे और न ही पर्यवेक्षकों के कॉल रिसीव कर रहे थे. मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सबसे पीछे रहने के कारण उनका मानदेय तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है और उन्हें प्रखंड मुख्यालय बुलाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

बीडीओ जूही कुमारी ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा में सुधार नहीं हुआ तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि आगे किसी भी बीएलओ या पर्यवेक्षक की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >