आरोपित युवक गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात भासर गांव में छापेमारी कर छेडखानी मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात भासर गांव में छापेमारी कर छेडखानी मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अरविंद कुमार पिता स्व प्रमोद साह भासर गांव का रहनेवाला है. आवश्यक कागजी प्रक्रिया के उपरांत गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छह वर्षों से फरार लाल वारंटी गिरफ्तार

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात भैरोकोठी गांव में छापेमारी कर पिछले छह वर्षों से फरार लाल वारंटी स्व पाचु महतो के पुत्र महेश महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध वर्ष 2018 में कांड अंकित किया गया था.

शराब के नशे में हंगामा करता व्यक्ति गिरफ्तार

सीतामढ़ी. नगर थाने की संध्या गश्ती टीम ने बुधवार रात नगर के जानकी स्थान चौक के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नथुनी राय पुनौरा थाना क्षेत्र के बगही धाम निवासी लक्ष्मी राय का पुत्र है. बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >