मारपीट कर 25 हजार रुपये छीनने का आरोप, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव निवासी स्व मो बद्दूर के पुत्र मो इश्तियाक के फर्द बयान पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुपरी. थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव निवासी स्व मो बद्दूर के पुत्र मो इश्तियाक के फर्द बयान पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें स्थानीय गांव निवासी मो वसीर शेख, जुमनी खातून, नजराना खातून, नूरी खातून आदि को नामजद आरोपी बनाया गया है. नामजद आरोपी पर बिना कोई कारण राॅड, लाठी डंडा आदि से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने व हल्ला सुनकर बचाव के लिए आए पत्नी को भी मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया है. फर्द बयान में कहां गया है कि वह घर से पुपरी बाजार के लिए निकला तो नामजद आरोपियों ने राॅड, लाठी-डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया तथा जेब से बेटी की शादी के लिए खरीदारी हेतु रखें 25 हजार रुपये निकाल लिया गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >