सीतामढ़ी जिले के बुलंदपुर गांव में शाम को घर से निकले युवक की गोली मारकर हत्या, सुबह मिली लाश

बुलंदपुर गांव से चकहुसैनपुर वलान टोला जाने वाले पथ में एक बंसवारी से मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी.

रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी) प्रखंड अंतर्गत महिंदवारा थाना क्षेत्र के बुलंदपुर गांव से चकहुसैनपुर वलान टोला जाने वाले पथ में एक बंसवारी से मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी. उसकी पहचान बिलंदपुर निवासी उमाशंकर राय के 35 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार राय के रूप में की गयी है. बताया गया कि वह हलवाई का काम करता था. सोमवार की देर शाम को वह बीआर-06, डीजेड-3242 नंबर की होंडा कंपनी की बाइक से अपने घर से निकला था, लेकिन लौटकर घर वापस नहीं आया. मंगलवार की सुबह बंसवारी में राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा देखा.

आधा दर्जन कारतूस के खोखे बिखड़े पड़े

घटनास्थल पर करीब आधा दर्जन कारतूस के खोखे बिखड़े पड़े थे. घटनास्थल पर ही मृतक की बाइक खड़ी थी. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की. इसके बाद चीख-पुकार मच गयी. घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पहुंचकर घटना की प्रारंभिक जांच की. पंचनामा तैयार किया. आवश्यक सैंपल संग्रह किया. गोलियों के खोखे बरामद की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेजा दिया. पुलिस ने घटनास्थल से बरामद मृतक की बाइक को जब्त कर लिया है.

सभी बिंदुओं पर की जा रही जांच

घटनास्थल से कारतूस के छह खोखे बरामद किये गये हैं. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. इस हत्याकांड की सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गयी है. मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन का इंतजार किया जा रहा है. आवेदन के आधार पर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी. प्रथम दृष्टया अपराधियों द्वारा सिर व पीठ में गोली मारकर हत्या करने की बात समझ में आ रही है.

— राकेश कुमार, महिंदवारा थानाध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >