राजोपट्टी में बाइक सवार युवक को चाकू मारकर किया लहूलुहान

नगर के राजोपट्टी मस्जिद के आगे शुक्रवार की देर शाम कुछ बदमाशों ने ओवरटेक को लेकर विवाद में बाइक सवार युवक को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया.

सीतामढ़ी. नगर के राजोपट्टी मस्जिद के आगे शुक्रवार की देर शाम कुछ बदमाशों ने ओवरटेक को लेकर विवाद में बाइक सवार युवक को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया. घायल शमशेर अली(22 वर्ष) पुनौरा थाना क्षेत्र के तलखापुर वार्ड नंबर 33 निवासी मो तौहीद राइन का पुत्र है. सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. बाइक सवार युवक के हल्ला करने पर स्थानीय लोग जुट गए और हमलावर युवक को चाकू समेत पकड़ कर मेहसौल ओपी पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए युवक की पहचान राजोपट्टी वार्ड नंबर 30 निवासी फकीरा राय के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों की पिटाई से वह बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसका सदर अस्पताल में ही पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >