Sitamarhi : ट्रेन से कटकर युवक की मौत

शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी.

Sitamarhi : सीतामढ़ी

. रक्सौल-दरभंगा रेलखंड के सीतामढ़ी व परसौनी रेल ट्रैक के पोल नंबर 103/10 ए के पास शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर जीआरपी थानाध्यक्ष किंग कुंदन घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को 48 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 6.30 बजे के करीब रेल ट्रैक पर इधर उधर बिखरा शव देखा गया. लोगों ने आशंका जतायी है कि शव का हाथ व एक भाग एक ट्रैक पर कुछ भाग दूसरे रेल ट्रैक पर देखने से आशंका होता है कि किसी ने हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए रेल ट्रैक पर फेंक दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हर एंगल से जांंच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar raj

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >