डुमरा में मोबाइल लूट मामले मे एक बदमाश गिरफ्तार

डुमरा थाना पुलिस ने मोबाइल लूट मामले फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया.

सीतामढ़ी. डुमरा थाना पुलिस ने मोबाइल लूट मामले फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के शिवहर गांव निवासी शिवलाल मुखिया के पुत्र रवींद्र मुखिया के रुप मे की गयी है. जानकारी के अनुसार, 10 मई 2024 को सुहई रेलवे गुमटी के पास अज्ञात बदमाशों ने थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी आदित्य कुमार से मोबाइल लूट को अंजाम दिया था. अनुसंधान के दौरान लूट कांड मे आरोपी के नामों का खुलासा हुआ. डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर आया हुआ है. सूचना पर छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >