वाहन चेकिंग अभियान में 23 हजार का चालान कटा

एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना व भिट्ठा पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है.

सुरसंड. एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना व भिट्ठा पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में बुधवार की देर शाम स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से 16 हजार, जबकि भिट्ठा थाना के प्रशिक्षु पुअनि सह प्रभारी थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में सात हजार यानी कुल 23 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >