पट खुलते ही दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

श्रद्धालु मां की लगाते रहे जयकारा मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा रीगा : प्रखंड के रीगा इमली बाजार पर मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खुलते ही दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. साथ ही महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया. बता दें कि यहां विगत 14 […]

श्रद्धालु मां की लगाते रहे जयकारा

मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा
रीगा : प्रखंड के रीगा इमली बाजार पर मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खुलते ही दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. साथ ही महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया. बता दें कि यहां विगत 14 वर्षों यानि वर्ष 2002 से चैत्र नवरात्र दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है. खास बात यह कि प्रखंड में एक मात्र इमली बाजार में मां दुर्गा की पूजा होने के कारण काफी भीड़ उमड़ती है.
पूजा समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार, राहुल कुमार, राजा बाबू व मिट्ठू राजा आदि ने बताया कि इस बार सरकार द्वारा शराब बंदी के कारण पूजा पंडाल व आस-पास के क्षेत्र का माहौल बिलकुल शांत है.
विधि-व्यवस्था काफी अच्छा है. चौरौत : प्रखंड क्षेत्र के बलरूआ, परिगामा व चिकना गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु मां की जयकारा लगाते रहे. महिला श्रद्धालुओं द्वारा खोंइछ भरने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिन भर चला. मां की जयकारा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन गया. बलरुआ के पूजा समिति के अध्यक्ष वृंद नाथ पाठक ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सप्तमी से लेकर नवमी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. साथ ही बच्चों के लिए झूला व अन्य मनोरंजन की व्यवस्था की गयी है.
बथनाहा : प्रखंड के माधोपुर व चकवा गांव में आयोजित चैती दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार को सप्तमी के अवसर पर मां के दरबार का पट खुलते ही दर्शन के लिए मां के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. महिला श्रद्धालुओं द्वारा खोइछ भरने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा. मां की जयकारा से गांव व आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बन गया. पूजा समिति के अध्यक्ष राजू कुमार झा, रत्नेश झा, व अन्य ने बताया कि अष्टमी, नवमी व दशवीं तिथि को विभिन्न प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >