हाथी से टकरायी जीप बारह लोग घायल
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच-77 पर खैरवी के पास सोमवार को यात्रियों से भरी कमांडर जीप सड़क से गुजर रहे हाथी को टक्कर मारते हुए पलट गयी. दुर्घटना में जीप में सवार महिला व बच्चा समेत दस लोग घायल हो गये. महावत के साथ हाथी भी तीन पलटी मारते हुए सड़क किनारे लुढ़क कर लहूलुहान हो […]
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच-77 पर खैरवी के पास सोमवार को यात्रियों से भरी कमांडर जीप सड़क से गुजर रहे हाथी को टक्कर मारते हुए पलट गयी. दुर्घटना में जीप में सवार महिला व बच्चा समेत दस लोग घायल हो गये. महावत के साथ हाथी भी तीन पलटी मारते हुए सड़क किनारे लुढ़क कर लहूलुहान हो गया.
घायल कस्तूरी पटेल, सुमित्रा देवी, योगेंद्र प्रसाद, रानी देवी, सोनू कुमार, मालती देवी, उमेश पटेल, रामबाबू प्रसाद व टिंकू प्रसाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जीप पर सवार लोग पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा के रहनेवाले हैं, जो सोनबरसा के मरपा गांव स्थित वैद्य से इलाज करा कर लौट रहे थे. Â बाकी पेज 15 पर
हाथी से टकरायी
घायल महावत रामचंद्र पासवान व हाथी का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है. हाथी के पिछले पैर में गंभीर चोट है.
महावत ने बताया कि वह भुतही (सोनबरसा) स्थित अपने घर से हाथी को लेकर बेरबास (डुमरा) जा रहा था. इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार जीप चालक ने लापरवाही से हाथी के पीछे टक्कर मार दी. सूचना पर बथनाहा थाने की पुलिस पहुंच कर छानबीन की.
दर्द से छटपटाने लगा हाथी
हादसे के बाद हाथी दर्द से छटपटाने लगा. आसपास के लोग बचाव में दौड़े. घायलों की मदद की. बेहोश महावत को प्राथमिक उपचार कर होश में लाया गया. बताया जाता है कि दुर्घटना का शिकार हाथी शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज का है. बेरबास पंचायत के मुखिया गणेश प्रसाद साह फिलहाल हाथी की देखभाल करते हैं. उन्होंने बताया कि हाथी के दांत से भी खून निकल रहा है. दुर्घटना के शिकार हाथी को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी है.
एनएच-77 पर हुआ हादसा
हाथी हुआ लहूलुहान, महावत
को भी लगी गंभीर चोट
सभी घायल मोतिहारी के
रामगढ़वा के रहनेवाले
सोनबरसा के मरपा से लौट
रहे जीप में सवार लोग
भुतही से हाथी के साथ लौट
रहा था महावत