हमलावर की तलाश में होटलों को खंगाला

सीतामढ़ी : डुमरा में टाइगर मोबाइल के जवान पर फायरिंग करनेवाले अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है. एसपी हरि प्रसाथ एस के निर्देश पर नगर इंस्पेक्टर गोरख राम के नेतृत्व में नगर थाना, डुमरा थाना, पुनौरा ओपी तथा मेहसौल ओपी की पुलिस ने रविवार की देर […]

सीतामढ़ी : डुमरा में टाइगर मोबाइल के जवान पर फायरिंग करनेवाले अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है. एसपी हरि प्रसाथ एस के निर्देश पर नगर इंस्पेक्टर गोरख राम के नेतृत्व में नगर थाना, डुमरा थाना, पुनौरा ओपी तथा मेहसौल ओपी की पुलिस ने रविवार की देर रात डुमरा से लेकर नगर के कई होटलों व रेस्ट हाउस को खंगाला. छापेमारी के दौरान डुमरा टाइगर मोबाइल के दोनों जवान को भी पहचान के लिए शामिल किया गया था.

पुलिस टीम ने होटल संचालक व प्रबंधक से ग्राहक पंजी लेकर जांच की एवं संदिग्ध लोगों से पूछताछ की. हालांकि पुलिस को इसमें खास सफलता नहीं मिली. इंस्पेक्टर श्री राम ने बताया कि सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गयी है. मालूम हो कि चेन स्नेचर गिरोह को दबोचने के लिए सतर्क टाइगर मोबाइल के जवानों पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की. कार्रवाई में नगर थाना के अनि राकेश कुमार, संजीत कुमार, डुमरा थाना के अनि राजेंद्र साह, पुनौरा ओपी प्रभारी लालबाबू प्रसाद, समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >