सीमेंट व्यवसायी को मारी गोली

सीतामढ़ी : नगर थाना के मोहनपुर बाजार में बाइक सवार दो अपराधियों ने मुखिया के व्यवसायी पुत्र राजीव कुमार को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. राजीव पर तीन गोली चलायी. दो गोली शरीर को छू कर निकल गयी, तीसरी गोली हाथ में लगी. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राजीव […]

सीतामढ़ी : नगर थाना के मोहनपुर बाजार में बाइक सवार दो अपराधियों ने मुखिया के व्यवसायी पुत्र राजीव कुमार को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. राजीव पर तीन गोली चलायी. दो गोली शरीर को छू कर निकल गयी, तीसरी गोली हाथ में लगी. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राजीव को डॉ वरुण सिंह के निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी देखें पेज तीन भी

सीमेंट व्यवसायी को
दर्ज करायी गयी है.
घटना सुबह आठ बजे की है.
बताया जाता है कि रोज की तरह राजीव अपनी सीमेंट की दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान एक बाइक सवार दो अपराधियों में एक उतर कर दुकान के अंदर गया और फायरिंग शुरू कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. बताया जाता है कि घायल राजीव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के दूर के रिश्तेदार में भांजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >