रेड लाइट एरिया से दलाल को चकमा देकर भागी नाबालिग

सीतामढ़ी : रेड लाईट एरिया से बुधवार की देर रात्री एक नाबालिग लड़की दलाल के चंगुल से मौके का फायदा उठा कर फरार हो गयी. वह नगर के माई पोखर के पास के मोहल्ला में पहुंची, जहां लोगों ने उसे शरण दिया. सुबह में सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर संजीत कुमार व महिला थानाध्यक्ष विभा […]

सीतामढ़ी : रेड लाईट एरिया से बुधवार की देर रात्री एक नाबालिग लड़की दलाल के चंगुल से मौके का फायदा उठा कर फरार हो गयी. वह नगर के माई पोखर के पास के मोहल्ला में पहुंची, जहां लोगों ने उसे शरण दिया. सुबह में सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर संजीत कुमार व महिला थानाध्यक्ष विभा रानी दल-बल के साथ उक्त मोहल्ला में पहुंच कर लड़की को थाना लायी. उसने पुलिस को बताया कि वह अपने मौसा के घर बेतिया गयी हुई थी, जहां से दो लोगों ने बहला-फुसला कर उसे करीब दो माह पूर्व सीतामढ़ी रेड लाईट एरिया में ले आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >