सड़क निर्माण कराने की घोषणा फोटो- 15 सड़क का निरीक्षण करते सांसद व प्रमुख डुमरा. सांसद रामकुमार शर्मा व प्रमुख देवेंद्र साह ने संयुक्त रूप से मिर्जापुर पंचायत के परमानंदपुर गांव का भ्रमण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद से गांव से धनुषी बाजार को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराने की मांग की. सांसद ने उक्त सड़क को हरी झंडी दे दी. वहीं मिर्जापुर, रामपुर परोड़ी, बड़हरवा व बनचौरी आदि गांवों का भ्रमण करते हुए कहा कि एक भी टोला सड़क विहीन नहीं रहेगा. प्रमुख श्री साह ने भी सांसद से डुमरा प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर व्यक्तिगत रुचि लेने की अपील की. कहा कि प्रखंड स्तर से भी लोगों को चापाकल उपलब्ध कराने के साथ ही सड़क का निर्माण कराया जायेगा. मौके पर रालोसपा जिलाध्यक्ष रामलक्षण सिंह कुशवाहा, पार्टी के वरीय नेता रामप्रवेश यादव, पंसस जितेंद्र श्रीवास्तव, शंभु सिंह, श्याम कुशवाहा, नागेंद्र कुमार व रामशंकर दास समेत अन्य मौजूद थे.
सड़क नर्मिाण कराने की घोषणा
सड़क निर्माण कराने की घोषणा फोटो- 15 सड़क का निरीक्षण करते सांसद व प्रमुख डुमरा. सांसद रामकुमार शर्मा व प्रमुख देवेंद्र साह ने संयुक्त रूप से मिर्जापुर पंचायत के परमानंदपुर गांव का भ्रमण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद से गांव से धनुषी बाजार को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराने की मांग की. सांसद […]
