एक कर्मचारी के भरोषे चल रहा अंचल कार्यालय रीगा : स्थानीय अंचल कार्यालय विगत चार माह से मात्र एक कर्मचारी के सहारे चल रहा है. अंचल क्षेत्र में कूल 16 पंचायत है. वहीं छोटे-बड़े भू-धारियों की संख्या करीब 32 हजार है. सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन मालगुजारी रसीद कटाने लोग आते हैं और थक कर लौट जाते हैं. लोगों का कहना है कि सीओ के अलावा एक कर्मचारी व एक अमीन के सहारे ही पूरा कार्यालय चल रहा है. किसानों के सामने जो परेशानी है, उसमें बीमा कराते समय, खाता खुलवाते समय, कृषि मेला में उपलब्ध सामान लेते समय लगान रसीद की आवश्यकता पड़ती है. रसीद के अभाव में बहुत से कार्य नहीं हो पाता है. कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से प्रत्येक पंचायत के लिए अलग-अलग राजस्व कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की है. मांग करने वालों में भाजपा के रमेश कुमार सिंह, रामेश्वर साह, जदयू के कैलाश बिहारी मिश्र, राम जपू प्रसाद यादव, लोजपा के संजय कुमार सिंह व कांग्रेस के चुन्नु सिंह समेत अन्य का नाम शामिल है.ेै
एक कर्मचारी के भरोषे चल रहा अंचल कार्यालय
एक कर्मचारी के भरोषे चल रहा अंचल कार्यालय रीगा : स्थानीय अंचल कार्यालय विगत चार माह से मात्र एक कर्मचारी के सहारे चल रहा है. अंचल क्षेत्र में कूल 16 पंचायत है. वहीं छोटे-बड़े भू-धारियों की संख्या करीब 32 हजार है. सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन मालगुजारी रसीद कटाने लोग आते हैं और थक कर […]
