प्रधान शक्षिक से 3.91 लाख की होगी वसूली

प्रधान शिक्षक से 3.91 लाख की होगी वसूली मवि पुनौरा के प्रधान शिक्षक निलंबित प्रतिनिधि, डुमरा. डीएम राजीव रौशन के औचक निरीक्षण के बाद प्रखंड के मध्य विद्यालय, पुनौरा के प्रधान शिक्षक वीरेंद्र कुमार की उलटी गिनती शुरू हो गयी है. निरीक्षण के दौरान मिली गड़बड़ी के आलोक में डीपीओ स्थापना प्रेमचंद्र ने प्रधान शिक्षक […]

प्रधान शिक्षक से 3.91 लाख की होगी वसूली मवि पुनौरा के प्रधान शिक्षक निलंबित प्रतिनिधि, डुमरा. डीएम राजीव रौशन के औचक निरीक्षण के बाद प्रखंड के मध्य विद्यालय, पुनौरा के प्रधान शिक्षक वीरेंद्र कुमार की उलटी गिनती शुरू हो गयी है. निरीक्षण के दौरान मिली गड़बड़ी के आलोक में डीपीओ स्थापना प्रेमचंद्र ने प्रधान शिक्षक श्री कुमार को तत्काल के प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं एमडीएम के चावल व राशि के घोटाले में बुरी तरह फंसे प्रधान श्री कुमार से 3 लाख 91 हजार रुपये की वसूली की जायेगी. वेतन से होगी कटौती एमडीएम के जिला प्रभारी पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद ठाकुर ने बताया कि प्रधान श्री कुमार से एमडीएम मद की राशि की वसूली के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. उनके वेतन से उक्त राशि की कटौती की जायेगी. बता दें कि डीएम के निरीक्षण के दौरान प्रधान श्री कुमार नदारद पाये गये थे. एक शिक्षिका ने डीएम को बताया था कि स्कूल में पेपर वर्क के चलते प्रधान के कहने पर वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं को छुट्टी दे दी गयी है. इस तरह की अन्य कई अनियमितता सामने आयी थी. डीएम ने डीपीओ श्री ठाकुर व प्रेमचंद्र को स्कूल की जांच करने के साथ हीं ग्रामीणों की शिकायतों की भी जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था. एक दिन का रुका था वेतन बता दें कि 10 दिसंबर को उक्त स्कूल में अभिभावकों की एक बैठक हुई थी, जिसमें अनियमितता व गड़बड़ी को लेकर हंगामा हुआ था. जांच को बीडीओ पहुंचे थे और प्रधान को दोषी मान उनके एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिये थे. साथ ही प्रधान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की अनुशंसा किये थे. डीपीओ प्रेमचंद्र ने स्पष्टीकरण मिलने के बाद प्रधान को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी देकर आरोप मुक्त कर दिया था. फिर भी स्कूल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं लाने पर प्रधान के खिलाफ अब सीधे निलंबन की कार्रवाई की गयी है. एक और प्रधान शिक्षिका निलंबित डीएम के आदेश पर मामले की जांच के बाद डीपीओ प्रेमचंद्र ने सोनबरसा प्रखंड के मध्य विद्यालय रामनगर की प्रधान शिक्षिका रेणु कुमारी को निलंबित कर दिया है. बता दें कि उक्त स्कूल की रसोइया को भोजन की सामग्री वाले थैले में जहर का पैकेट मिला था. सामग्री की खरीद कर प्रधान शिक्षिका ने एक छात्र से स्कूल में भेजवाया था. रसोइया ने जहर के पैकेट को लेकर गांव में पहुंची थी और कई लोगों को दिखाने के साथ ही कहा था कि उसे नौकरी से निकालने के लिए प्रधान शिक्षिका द्वारा साजिश रच थैले में जहर का पैकेट डाल दिया गया था. मामले की जांच के लिए डीइओ भी पहुंचे थे. डीएम के जनता दरबार में भी मामला पहुंचा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >