मधेस आंदोलन के समर्थन में पप्पू यादव

मधेस आंदोलन के समर्थन में पप्पू यादव सीतामढ़ी. जन अधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक) के संरक्षक सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी मधेस आंदोलन के समर्थन में कूद गये हैं. नेपाल में जारी शांतिपूर्ण मधेस आंदोलन पर नेपाल सरकार द्वारा दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ श्री यादव सीमावर्ती क्षेत्र में जनसभा करेंगे. इसके तहत 17 जनवरी को पप्पू […]

मधेस आंदोलन के समर्थन में पप्पू यादव सीतामढ़ी. जन अधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक) के संरक्षक सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी मधेस आंदोलन के समर्थन में कूद गये हैं. नेपाल में जारी शांतिपूर्ण मधेस आंदोलन पर नेपाल सरकार द्वारा दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ श्री यादव सीमावर्ती क्षेत्र में जनसभा करेंगे. इसके तहत 17 जनवरी को पप्पू यादव की जिले के सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय के नंदीपत जीतू उच्च विद्यालय के प्रांगण में विशाल महती जनसभा होगी. परिहार विस से पार्टी की पूर्व प्रत्याशी सह जिला पार्षद सरिता यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों को आंदोलन के समर्थन में लामबंद करने के श्री यादव रक्सौल, सोनबरसा, जयनगर एवं जोगबनी में जनसभा को संबोधित करेंगे. सभा में नेपाल के आंदोलनकारी मधेसी मोरचा के राष्ट्रीय नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >