रतवारा की टीम का कप पर कब्जा

रतवारा की टीम का कप पर कब्जा फोटो-26 फाइनल मैच के दौरान विधायक, विधान पार्षद व अन्य बोखड़ा. प्रखंड के गोरहौल शरीफ गांव स्थित खेल मैदान में एमएनसीसी क्लब की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फाइनल मैच गोरहौल शरीफ व रतवारा टीम के बीच […]

रतवारा की टीम का कप पर कब्जा फोटो-26 फाइनल मैच के दौरान विधायक, विधान पार्षद व अन्य बोखड़ा. प्रखंड के गोरहौल शरीफ गांव स्थित खेल मैदान में एमएनसीसी क्लब की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फाइनल मैच गोरहौल शरीफ व रतवारा टीम के बीच हुई. गोरहौल की टीम 151 रन बनायी. इस टीम के खिलाड़ी एहसान खां का बेहतर प्रदर्शन रहा. रतवारा की टीम एक विकेट व चार बॉल शेष रहते 155 रन बना कप पर कब्जा कर लिया. रतवारा के खिलाड़ी बधाई को मैन ऑफ द मैच तो यमुना को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. विधायक व पार्षद में बाजी खेल के दौरान विधान पार्षद दिलीप राय ने घोषणा की कि हर छक्का पर वे खिलाड़ी को 100 रुपया देंगे. यह सुनते हीं विधायक डा रंजु गीता ने हर चौका पर 100 रुपये देने की घोषणा की. प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष कलाम खां भी पीछे नहीं रहे. श्री कलाम ने एक विकेट लेने पर 500 रुपये देने की घोषणा कर मैच को रोमांचक बना दिया. खेल के अंत में यह सामने आया कि विधान पार्षद श्री राय को हजार रुपये तो विधायक डाॅ रंजु गीता को 1500 रुपये एवं कलाम खां ने 500 रुपये दिये. विजेता टीम को नगद पांच हजार व कप देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष मो अलाउद्दीन, मो जावेद, मो इब्राहिम, हिदातुल्लाह, मो मिस्टर, इम्तियाज, छोटू, विधायक प्रतिनिधि बदरे आलम, हुकुमदेव यादव, कृष्ण कुमार सिंह व आफताब आलम समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >