धार्मिक स्थलों की बनेगी टेली फिल्म फोटो- 12 हलेश्वर स्थान मंदिर सीतामढ़ी. जिले के धार्मिक स्थलों पर टेली फिल्म बनायी जायेगी. राज्य सरकार ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है. उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र टेली फिल्म का निर्माण शुरू कर दिया जायेगा. बताया गया है कि सूबे के सभी धार्मिक स्थलों की टेली फिल्म बनायी जा रही है. इस बाबत पर्यटन विभाग, पटना के निदेशक उमाशंकर प्रसाद ने डीएम व एसपी को पत्र भेज अवगत कराया है. निदेशक ने बताया है कि टेली फिल्म बनाने के दौरान ड्रोन कैमरा से वीडियो शूट किया जायेगा. फिल्म की निर्माण कंपनी मेसर्स फेम्स 24 कॉम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड को पर्यटन स्थलों व पुरातात्विक स्थलों का वीडियो शूट कर टेली फिल्म बनाने की हरी झंडी दी गयी है. प्रशासन को इसमें सहयोग करने को कहा गया है.
धार्मिक स्थलों की बनेगी टेली फल्मि
धार्मिक स्थलों की बनेगी टेली फिल्म फोटो- 12 हलेश्वर स्थान मंदिर सीतामढ़ी. जिले के धार्मिक स्थलों पर टेली फिल्म बनायी जायेगी. राज्य सरकार ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है. उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र टेली फिल्म का निर्माण शुरू कर दिया जायेगा. बताया गया है कि सूबे के सभी धार्मिक स्थलों […]
