सोनबरसा मे वृद्ध को चाकू मार कर जख्मी किया सीतामढ़ी. जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के विशनपुर गोनाही गांव में कुछ लोगों ने बथनाहा थाना क्षेत्र के जगनपट्टी गांव निवासी 58 वर्षीय नवल ठाकुर को चाकू व रॉड से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उनसे 10 हजार रुपया भी लूट लिया गया. जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. नगर थाना ने श्री ठाकुर का बयान दर्ज कर लिया है. जिसमें विशनपुर गोनाही गांव निवासी नागेश्वर पंजियार, भुइल पंजियार व राजो पंजियार को आरोपित किया गया है. श्री ठाकुर ने बताया है कि वे निजी पशु चिकित्सक है. वहां भी वह पशु चिकित्सा करने गये थे. दो माह पूर्व रंगदारी की मांग आरोपितों द्वारा की गयी थी. सोमवार को भुतही चौक से रुपया का निकासी किये थे. काम निबटाने के बाद वह लौट रहे थे, इसी दौरान मठ के समीप आरोपितों ने घेर कर घटना को अंजाम दिया.
सोनबरसा मे वृद्ध को चाकू मार कर जख्मी किया
सोनबरसा मे वृद्ध को चाकू मार कर जख्मी किया सीतामढ़ी. जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के विशनपुर गोनाही गांव में कुछ लोगों ने बथनाहा थाना क्षेत्र के जगनपट्टी गांव निवासी 58 वर्षीय नवल ठाकुर को चाकू व रॉड से मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उनसे 10 हजार रुपया भी लूट लिया गया. […]
