गर्भवती मामले की जांच कर रहे शिवहर डीएम फोटो. एसई-1 जेल का निरीक्षण करते डीएमशिवहर. जेल आइजी प्रेम सिंह मीना के निर्देश पर डीएम राजकुमार ने मंडल कारा शिवहर जाकर मुकेश पाठक के पत्नी पूजा के गर्भवती मामले की जांच की. इस दौरान उन्होंने जेल के अधिकारियों से पूछताछ की. वही कैदियों से भी बात की. इससे जेल कर्मियों में हड़कंप है. पूजा व मुकेश के लिए एकांत उपलब्ध कराने वाला रिंग मास्टर कौन है. इसकी जांच शुरू है. इसमें संलिप्त कर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है. डीएम के जांच के इस कड़ी में जुड़ने से जेलकर्मियों हड़कंप मचा हुआ है. इस संबंध में कुछ भी बताने से जेलर व जेल अधीक्षक परहेज करते नजर आये. हालांकि डीएम ने कहा कि आइजी के निर्देश पर उन्होंने जांच शुरू कर दी है. मालूम हो कि अक्टूबर 2013 में पूजा की शादी शिवहर जेल में कोर्ट के आदेश पर हुई थी. जबकि मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में जांच के दौरान पता चला कि पूजा 18 जून 2015 को गर्भवती हुई थी. अब सवाल है जब कोर्ट के आदेश से शादी हुई तो बिना कोर्ट के आदेश के किसने पूजा व मुकेश को एकांत उपलब्ध कराया. इसके लिए जिम्मेवार कौन है. मुकेश बिहार पिपुल्स लिब्रेशन आर्मी का सदस्य है. जो शिवहर जेल में बंद था. वही 19 जुलाई 2015 को शिवहर सदर अस्पताल से पुलिस को झांसा देकर फरार हो गया था. शिवहर में दो दिसंबर को टेक्नो पावर बिजली कंपनी के सुपरवाइजर राजेंद्रप्रताप सिंह व दरभंगा में दो इंजीनियर के हत्या के मामले में पुलिस उसे तलाश रही है.विद्यालय मुख्य गेट का किया शिलान्यास फोटो एसई -2 शिलान्यास करते विधायक व मुखियाडुमरी कटसरी. प्रखंड के नयागांव उच्च विद्यालय में मुख्य गेट व चाहरदिवारी निर्माण का स्थानीय विधायक मो शरफुद्दीन व मुखिया चंद्रकला देवी ने शिलान्यास किया. इस कार्य के पूरा हो जाने से नयागांव उच्च विद्यालय की भव्यता बढ़ जायेगी. मौके पर पूर्व मुखिया श्रीनारायण सिंह ने कहा कि विद्यालय विकास के लिए मुखिया व विधायक ने सकारात्मक पहल किया है. जिसके लिए वे सराहना के पात्र है. कहा कि यह विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराता रहा है. मौके पर पैक्स अध्यक्ष कामोद कुमार सिंह, प्राचार्य दामोदर प्रसाद सिंह, अफरोज आलम, मो मुमताज, इमरान अनवर, नागेंद्र प्रसाद सिंह, कामता प्रसाद सिंह, राजीव प्रताप, विंदेश्वरी प्रसाद सिंह, देवधारी राउत,राजेश कुमार देवेंद्र कुमार समेत कई मौजूद थे.अधूरे आवास पर रिपोर्ट तलबडुमरी कटसरी. प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ अरुण कुमार की अध्यक्षता में इंदिरा आवास सहायक की एक बैठक हुई. इसमें अधूरे पड़े इंदिरा आवास का सर्वे कर दो दिनों के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश बीडीओ ने दिया है.आपात स्थिति के कारण छात्र कम पाये गयेपिपराही. मध्य विद्यालय गड़हिया के प्राचार्य अब्दुल रउफ ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में बच्चों को छुट्टी देने के कारण विगत 10 जनवरी को बीइओ के निरीक्षण में छात्र कम पाये गये. अन्यथा बराबर 702 छात्रों की उपस्थिति रहती है.
गर्भवती मामले की जांच कर रहे शिवहर डीएम
गर्भवती मामले की जांच कर रहे शिवहर डीएम फोटो. एसई-1 जेल का निरीक्षण करते डीएमशिवहर. जेल आइजी प्रेम सिंह मीना के निर्देश पर डीएम राजकुमार ने मंडल कारा शिवहर जाकर मुकेश पाठक के पत्नी पूजा के गर्भवती मामले की जांच की. इस दौरान उन्होंने जेल के अधिकारियों से पूछताछ की. वही कैदियों से भी बात […]
