एमडीएम में बच्चों की हकमारी की होगी जांच

एमडीएम में बच्चों की हकमारी की होगी जांच फोटो-11 बैठक में विधायक व अन्य. सुप्पी. एसएफसी गोदाम परिसर में मंगलवार को प्रखंड 20-सूत्री की बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. मौके पर बीडीओ अंजना कुमारी ने कहा कि सदस्यों के अपेक्षित सहयोग से हीं प्रखंड क्षेत्र का विकास संभव है. जदयू के […]

एमडीएम में बच्चों की हकमारी की होगी जांच फोटो-11 बैठक में विधायक व अन्य. सुप्पी. एसएफसी गोदाम परिसर में मंगलवार को प्रखंड 20-सूत्री की बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. मौके पर बीडीओ अंजना कुमारी ने कहा कि सदस्यों के अपेक्षित सहयोग से हीं प्रखंड क्षेत्र का विकास संभव है. जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने सवाल उठाया कि एमडीएम प्रभारी मुकेश कुमार ससौला से चावल का गोदाम हटा कर अपने गांव के समीप गोपालपुर में ले गये हैं. इस स्कूल को 10 बोरा चावल का आवंटन मिलता है तो उसे पांच-छह बोरा हीं दिया जाता है. यह कहते हुए कि इसमें से जिला में भी देना पड़ता है. प्रभारी मुकेश कुमार व बीइओ मुख्यालय से बराबर नदारद रहते हैं. बीडीओ ने मामले की जांच कराने की बात कही. ढ़ेंग व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के बराबर बंद रहने व एएनएम के नदारद रहने की भी जांच कराने की बात कही गयी. बीएओ महेंद्र साह ने सदस्यों को बताया कि बोरिंग के लिए 100 किसानों ने आवेदन दिया है. धान पटवन का डीजल अनुदान दो लाख बचा हुआ है, जिसे किसानों के खाते में डालने की कार्रवाई की जा रही है. गरीबी हटाओ अभियान की बाबत सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक ने कहा कि 10 वर्ष से ऊपर के लोगों को खाता खोला जाना है. उससे कम उम्र के बच्चों का नाम माता-पिता के खाता से जुड़ जायेगा. सदस्यों की मांग पर बीडीओ ने बैठक से अनुपस्थित अवर निबंधक, बिजली के अभियंता, पशुपालन पदाधिकारी, ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बीइओ व एमडीएम प्रभारी से स्पष्टीकरण पूछने व डीएम को रिपोर्ट करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >