बरहरवा उप डाकघर में कोर बैंकिंग शुरू सुप्पी. प्रखंड अंतर्गत ढ़ेंग-बरहरवा उप डाकघर में सोमवार को कोर बैंकिंग सेवा शुरू की गयी. डाक अधीक्षक रवींद्र राय व डाक निरीक्षक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से उक्त सेवा का उद्घाटन किया. मौके पर अधिकारी द्वय ने कहा कि यह सेवा निकट भविष्य में सभी उप डाकघरों में लागू की जायेगी. बरहरवा पांचवां उप डाकघर है, जहां यह सेवा शुरू हुई है. सिस्टम एडमिन शशि प्रकाश ने कोर बैंकिंग सेवा से होने वाले लाभ के बारे में लोगों को जानकारी दी. मौके पर पोस्ट मास्टर अनूप महतो, सिस्टम मैनेजर शिवचंद्र कुमार, राजीव कुमार, संजय श्रीवास्तव, हरिनंदन सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
बरहरवा उप डाकघर में कोर बैंकिंग शुरू
बरहरवा उप डाकघर में कोर बैंकिंग शुरू सुप्पी. प्रखंड अंतर्गत ढ़ेंग-बरहरवा उप डाकघर में सोमवार को कोर बैंकिंग सेवा शुरू की गयी. डाक अधीक्षक रवींद्र राय व डाक निरीक्षक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से उक्त सेवा का उद्घाटन किया. मौके पर अधिकारी द्वय ने कहा कि यह सेवा निकट भविष्य में सभी उप डाकघरों […]
