इंदिरा आवास के लिए गरीबों को मिले तीन लाख सीतामढ़ी. माकपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंगलवार को डुमरा हवाई अड्डा मैदान में वरीय अधिवक्ता राम पदार्थ मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से डीएम का ध्यान आकृष्ट किया गया. श्री मिश्र ने कहा कि बैठक में किसानों की जर्जर हालत एवं आत्महत्या के संबंध में केंद्र व राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित कराया गया है. पार्टी की प्रमुख मांगों में सरकारी खर्च पर तमाम किसानों को 10 लाख का जीवन बीमा समेत तमाम फसलों का बीमा, 90 प्रतिशत अनुदानित दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराने, किसानों को लागत मूल्य को देखते हुए अनाज को लाभकारी मूल्य पर देने, 60 वर्ष के किसानों को बिना भेदभाव किये पांच हजार प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा देने, गरीबों को इंदिरा आवास के लिए तीन लाख देने, किसानों के कृषि ऋण माफ करने समेत अन्य कई मांगे शामिल है. बैठक में उमेश नंदन सिंह, बृज किशोर सिंह, योगेंद्र झा, राम मिलन सिंह, बागिश्वर झा, रमेश झा, नित्यानंद मिश्र, जवाहर यादव, जयकृष्ण यादव, रामनंदन यादव, गोवर्धन सिंह, सत्य नारायण झा, महेंद्र मिश्र, नवीन कुमार सिंह, सुजीत राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इंदिरा आवास के लिए गरीबों को मिले तीन लाख
इंदिरा आवास के लिए गरीबों को मिले तीन लाख सीतामढ़ी. माकपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंगलवार को डुमरा हवाई अड्डा मैदान में वरीय अधिवक्ता राम पदार्थ मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से डीएम का ध्यान आकृष्ट किया गया. श्री मिश्र ने कहा कि बैठक में किसानों की जर्जर […]
