सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की बैठक रविवार को ललित आश्रम में जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ पासवान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष के साथ संगठन के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गयी. नेताओं ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये व्यापक कार्यों को लेकर जनता के बीच जायेंगे तथा नीति एवं सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचायेंगे. नवनियुक्त अध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास से उनको जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उस पर खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे.
उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक चौधरी, नागेंद्र विकल एवं विधायक अमित कुमार टुन्ना को धन्यवाद दिया. श्री पासवान ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जहां जाति एवं धर्म की बाध्यता नहीं है. आजादी के बाद बनी कांग्रेस सरकार ने आम अवाम के लिए दर्जनों महत्वपूर्ण योजना लेकर आयी. बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि विमल झा, सेवादल के जिलाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार काजू, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवान यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा, उदय कुमार, रवि कुमार, विनोद पासवान, रूपेश कुमार, पंकज कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
