15 को होगी मकर संक्रांति की छुट्टी

15 को होगी मकर संक्रांति की छुट्टी सीतामढ़ी. जिले के सरकारी विद्यालयों में अब 15 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी रहेगी. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(स्थापना) ने जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल को छुट्टी में परिवर्तन का आश्वासन दिया है. संघ के उप प्रधान सचिव रमेश प्रसाद ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा […]

15 को होगी मकर संक्रांति की छुट्टी सीतामढ़ी. जिले के सरकारी विद्यालयों में अब 15 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी रहेगी. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(स्थापना) ने जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल को छुट्टी में परिवर्तन का आश्वासन दिया है. संघ के उप प्रधान सचिव रमेश प्रसाद ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को डीपीओ स्थापना ने बताया है कि छुट्टी में परिवर्तन के आशय का पत्र निर्गत किया जा रहा है. मालूम हो कि संघ का प्रतिनिधिमंडल डीइओ से मिल कर मकरसंक्रांति के अवकाश की तिथि में परिवर्तन करने की मांग की थी. जिसमें कहा गया था कि अवकाश तालिका में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश घोषित है, परंतु इस वर्ष 15 जनवरी को यह पर्व पड़ रहा है. इससे विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति घट सकती है. प्रतिनिधिमंडल में उप प्रधान सचिव के अलावा अंचल मंत्री दीनानाथ सिंह, अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण मिश्र समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >