परियोजना कार्यालय की नहीं हो सकी जांच पूरी फोटो-13 जांच करते प्रमुख व अन्य जांच की तिथि तय होने के बाद पर्यवेक्षिकाओं का तबादला जांच में सीडीपीओ का अपेक्षित सहयोग नहीं : प्रमुख डुमरा. प्रखंड प्रमुख देवेंद्र साह के नेतृत्व में एक टीम सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में योजनाओं की जांच की. टीम में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अजय कुमार चौबे भी शामिल थे. पुलिस भी मौजूद थी. टीम ने कार्यालय में लगे बोर्ड के पुराना होने के कारण उसे बदलने का सुझाव दिया. टीम को यह बताया गया कि स्वीकृत 261 में से 192 केंद्र संचालित है. कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार की तलाशी ली गयी. गत दिन बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने शिकायत की थी कि मनोज कुमार अपने पास आपत्तिजनक सामान रखते हैं. करीब दो घंटे तक जांच चली. टीम ने बताया कि जांच में सीडीपीओ भावना कुमारी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला. सीडीपीओ के अस्वस्थ रहने के कारण जांच की कार्रवाई पूरी नहीं हो पायी. तबादले पर सवाल प्रमुख श्री साह ने बताया कि जांच की तिथि तय होने के बाद कार्यालय में आनन-फानन में सेविकाओं की बैठक व नौ जनवरी को महिला पर्यवेक्षिकाओं का सामूहिक स्थानांतरण करना कई सवालों को जन्म देता है. बताया कि पर्यवेक्षिका रानी कुमारी को सेक्टर एक व तीन, गायत्री कुमारी को दो व छह, अर्चना स्मृति को चार व 10, नीतू कुमारी को पांच व सात, पुष्पा कुमारी को नौ एवं प्रियंका भारती को सेक्टर आठ में तबादला किया गया है. यह इसलिए किया गया है ताकि जांच टीम को पर्यवेक्षिकाओं से सेविका बहाली से संबंधित जानकारी नहीं मिल सके. मौके पर उप प्रमुख रामबाबू पटेल, शंभू सिंह, रामजीत बैठा व सत्येंद्र मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे.
परियोजना कार्यालय की नहीं हो सकी जांच पूरी
परियोजना कार्यालय की नहीं हो सकी जांच पूरी फोटो-13 जांच करते प्रमुख व अन्य जांच की तिथि तय होने के बाद पर्यवेक्षिकाओं का तबादला जांच में सीडीपीओ का अपेक्षित सहयोग नहीं : प्रमुख डुमरा. प्रखंड प्रमुख देवेंद्र साह के नेतृत्व में एक टीम सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में योजनाओं की जांच की. टीम […]
