अभिभावक का खाता नंबर उपलब्ध करायें

अभिभावक का खाता नंबर उपलब्ध करायें सुप्पी. स्थानीय बीआरसी में छात्रवृत्ति वितरण को ले प्रधान शिक्षकों की एक बैठक बीइओ की अनुपस्थिति में शिक्षक उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुयी. सभी प्रधान को 10 जनवरी तक लाभान्वित होने वाले बच्चों की सूची जमा कराने को कहा गया. बताया गया कि 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं […]

अभिभावक का खाता नंबर उपलब्ध करायें सुप्पी. स्थानीय बीआरसी में छात्रवृत्ति वितरण को ले प्रधान शिक्षकों की एक बैठक बीइओ की अनुपस्थिति में शिक्षक उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुयी. सभी प्रधान को 10 जनवरी तक लाभान्वित होने वाले बच्चों की सूची जमा कराने को कहा गया. बताया गया कि 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं का बैंक में खाता नहीं होने पर अभिभावक का खाता नंबर, आइएफएससी कोड के साथ सूची जमा करें ताकि 18 जनवरी तक खाते में पैसा भेजा जा सके. मौके पर विमल कुमार, धड़ीछन बैठा, राणा आकाश दीप, कुमार ब्रजमोहन, अजय सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह व राजकिशोर प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >