वैन से कुचल कर अधेड़ की मौत

वैन से कुचल कर अधेड़ की मौत रुन्नीसैदपुर. रुन्नीसैदपुर-औराई पथ पर माधोपुर सुलतानपुर चौक के समीप शनिवार की शाम मैजिक वैन से कुचल कर एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं एक पांच वर्षीय बालक घायल हो गया. मृतक की पहचान गांव के ही मो मुसलिम राइन(50) के रूप में की गयी […]

वैन से कुचल कर अधेड़ की मौत रुन्नीसैदपुर. रुन्नीसैदपुर-औराई पथ पर माधोपुर सुलतानपुर चौक के समीप शनिवार की शाम मैजिक वैन से कुचल कर एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं एक पांच वर्षीय बालक घायल हो गया. मृतक की पहचान गांव के ही मो मुसलिम राइन(50) के रूप में की गयी है. जख्मी मो इदरीश के नाती मो अल्तमस(05) को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया गया है. सूचना मिलने पर बीडीओ नीरज आनंद, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, अनि नितेश कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वैन औराई से रुन्नीसैदपुर की ओर जा रही थी. बीडीओ ने मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना से 20 हजार रुपये प्रदान किये. वहीं स्थानीय मुखिया सैरुन खातून ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >