सेवा शर्त को ले होगा आंदोलन

सेवा शर्त को ले होगा आंदोलन शिवहर. शिवमंदिर परिसर में शनिवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक जिला अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता हुयी. इसमें निर्णय लिया गया कि यदि सरकार शीघ्र शिक्षकों का सेवा शर्त लागू नहीं करती है. तो आंदोलनात्मक रूख अपनाया जायेगा. कहा कि जून 2015 में सरकार ने सेवा […]

सेवा शर्त को ले होगा आंदोलन शिवहर. शिवमंदिर परिसर में शनिवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक जिला अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता हुयी. इसमें निर्णय लिया गया कि यदि सरकार शीघ्र शिक्षकों का सेवा शर्त लागू नहीं करती है. तो आंदोलनात्मक रूख अपनाया जायेगा. कहा कि जून 2015 में सरकार ने सेवा शर्त लागू करने के लिए तीन माह का समय लिया था. जो समाप्त हो गया. बावजूद इसके अभी तक सेवा शर्त लागू नहीं किया गया. जिससे शिक्षकों में काफी क्षोभ व्याप्त है. बैठक में शिक्षकों की समस्या पर विचार किया गया, जिसमें निर्णय लिया गया कि वरीय पदाधिकारी से मिलकर शिक्षकों की समस्या के निराकरण की दिशा में काम किया जायेगा. मौके पर तरियानी प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार चौधरी, डुमरी प्रखंड अध्यक्ष कामोद कुमार यादव, पुरनहिया प्रखंड अध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह, पिपराही प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, शिवहर प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार, हरिकिशोर साह, रामेश्वर कुमार, विजय गुप्ता, रामाकांत कुमार समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >