एसपी से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग पुपरी. थाना कांड संख्या 253 व सुरसंड थाना कांड संख्या 257/15 के वादी व जैतपुर निवासी नेमत खातून ने एसपी को एक आवेदन देकर उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने की मांग की है. बताया है कि दो अक्तूबर 15 को उनके पति मो अकबर बाइक से सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी गये. वहां से सब्जी भेज दिये, पर खुद देर रात तक नहीं लौटे. खोजबीन करने पर दो दिन के बाद उनका शव सुरसंड थाना के करुणा गांव के एक आम के बगीचे में मिला. सुरसंड थाना के चौकीदार के बयान पर सुरसंड थाना व उसके शिकायत के आधार पर पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई, पर तीन माह बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
एसपी से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग
एसपी से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग पुपरी. थाना कांड संख्या 253 व सुरसंड थाना कांड संख्या 257/15 के वादी व जैतपुर निवासी नेमत खातून ने एसपी को एक आवेदन देकर उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने की मांग की है. बताया है कि दो अक्तूबर 15 को उनके पति मो अकबर बाइक […]
